Subscribe Us

संभव जैन अरविंद केजरीवाल के दामाद 13 लाख करोड़ की कंपनी में किया काम शुरू किया AI स्टार्टअप


संभव जैन की कहानी

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने शादी रचा ली. उन्होंने अपने कॉलेज फ्रेंड संभव जैन के साथ सात फेरे लिए. हर्षिता और संभव दोनों की मुलाकात आईआईटी दिल्ली में हुई और यहीं से पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने अपने करियर की शुरुआत की. संभव जैन फिलहाल में एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं. इसके अलावा, संभव और हर्षिता ने हाल ही में मिलकर एक स्टार्टअप भी शुरू किया है.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी संभव जैन के साथ हुई है. यह शादी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में संपन्न हुई, जिसमें परिवार के करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था. इस समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शिरकत की. हर्षिता अरविंद और सुनीता केजरीवाल की बड़ी बेटी बेटा है. इस शादी कार्यक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन भी आईआईटी से पास आउट हैं. फिलहाल, वे प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट की जॉब कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने अपना स्टार्टअप भी शुरू किया है

द इंटरप्राइज वर्ल्ड को दिए एक इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन ने बताया था कि उनकी कंपनी का नाम Intract है, जिसे उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया है. यह कंपनी शुरू करने से पहले उन्होंने मशहूर अमेरिकी इन्वेस्टमेंट फर्म ब्लैकस्टोन में भी काम किया. इस फाइनेंशियल फर्म का मार्केट कैप करीब 13.26 लाख करोड़ रुपये है.

संभव जैन की कंपनी का क्या है नाम?

अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन ने यूट्यूब चैनल द इंटरप्राइज वर्ल्ड को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी कंपनी का नाम Intract है, जिसे उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया है. इसके अलावा, एक और इंटरव्यू में संभव जैन ने बताया था कि अपनी कंपनी शुरू करने से पहले उन्होंने ब्लैकस्टोन में काम किया था. आपको बता दें, मौजूदा समय में ब्लैकस्टोन की मार्केट कैपिटल 158.90 बिलियन यूएस डॉलर यानी लगभग 13.26 लाख करोड़ रुपये है.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने संभव जैन (Sambhav Jain) से विवाह रचा लिया है. यह शादी शुक्रवार को दिल्ली के ऐतिहासिक कपूरथला हाउस में संपन्न हुई, जिसमें बेहद चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया गया था. रिसेप्शन का आयोजन 20 अप्रैल को किया जाएगा.

हर्षिता ने भी की है नौकरी

शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें अरविंद केजरीवाल सफेद शेरवानी में, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लाल साड़ी में और बेटा पुलकित केजरीवाल पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रहे हैं. शादी समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उपस्थित रहे और सभी परिजनों के साथ नाचते-झूमते देखे गए. हर्षिता ने पढ़ाई पूरी करने के बाद गुड़गांव की एक कंपनी में कुछ समय तक नौकरी भी की थी. अब वह अपने पति के साथ मिलकर नए बिजनेस की दिशा में कार्यरत हैं


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ