देश के 6 राज्य इससे पहले से ही कैश ट्रांसफर स्कीम चला रहे थे.
देवेंद्र शर्मा के मुताबिक इनसे किसानों की आय बढ़ी है.
वो कहते हैं, "सरकार सीधे किसानों को सपोर्ट करने की स्कीम लेकर आई,ये एक सही दिशा में उठाया गया कदम था."
लेकिन इन स्कीम ने काम किया या नहीं, ये बताने के लिए हमारे पास डेटा उपलब्ध नहीं है.
किसानों की आय बढ़ाने के लिए बना सरकार की एक कमेटी के चेयरमेन अशोक दलवाई के मुताबिक सरकार सही दिशा में आगे बढ़ रही है.
वो कहते हैं, "हमें डेटा का इंतज़ार करना चाहिए. लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि पिछले तीन सालों में विकास की रफ़्तार तेज़ हुई है, और आने वाले समय में यह और बढ़ेगी."
दलवाई कहते हैं कि उनके 'आंतरिक मूल्यांकन' के मुताबिक वो 'सही दिशा में हैं.
0 टिप्पणियाँ
Please keep your comments respectful and relevant to the topic. Do not share personal information, phone numbers, passwords, OTPs, bank details, abusive language or inappropriate content. Comments may be reviewed before publication.