किन बहुत गंभीर एडवर्स इफ़ेक्ट में टीका लगने वाले व्यक्ति को अस्पताल में दाख़िल कराने की नौबत आती है. इन्हें सीरियस केस माना जाता है. ऐसी सूरत में जान भी जा सकती है या फिर व्यक्ति को आजीवन किसी तरह की दिक़्क़त झेलनी पड़ सकती है. बहुत गंभीर एडवर्स इफ़ेक्ट के मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं. लेकिन इसका असर पूरे टीकाकरण अभियान पर पड़ता है.
भारत में हुए अब तक के टीककारण अभियान के बाद कम ही लोगों को अस्पताल में दाख़िले की ज़रूरत पड़ी है.
दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल के मेडिकल डॉयरेक्टर डॉ. बीएल शेरवाल के मुताबिक़, हर टीकाकरण अभियान में इस तरह के कुछ एडवर्स इफ़ेक्ट देखने को मिलते हैं. पूरे टीकाकरण अभियान में 5 से 10 फ़ीसदी तक इस तरह के एडवर्स इफ़ेक्ट का मिलना सामान्य बात है.
0 टिप्पणियाँ
Your Answaer :