भारत में जो खेती होती है उसमें हर चीज एक दूसरे से जुड़ी हुई है. खेती के लिए मानसून और सिंचाई का पानी दोनों चाहिए.
इसके लिए कुशल जल प्रबंधन की ज़रूरत पड़ती है ताकि सूखे और बाढ़ का सामना किया जा सके और बेहतर तरीके से सिंचाई हो.
मिट्टी बढ़िया होनी चाहिए. इसे पोषक तत्वों की ज़रूरत होती है. तभी अच्छी जुताई होती है. अच्छी मिट्टी के लिए माकूल मौसम चाहिए.
मौसम अच्छा हो तभी मिट्टी की ऊपरी परत पर सूक्ष्म जीव पैदा होते हैं. अगर मिट्टी की ऊपरी परत बढ़िया होगी तो मिट्टी का क्षरण कम होगा और फसलों में पोषण भी भरपूर होगा.
कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि तमाम वजहों से यह कृषि चेन कई जगहों से टूट जाती है. इन्हें जल्द से जल्द आपस में जोड़ने की ज़रूरत है.
0 टिप्पणियाँ
Your Answaer :