इस चिंता को दूर करने के लिए सरकार ने आम जनता के लिए समय से पहले टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया और प्राइवेट अस्पतालों में टीका लगाने की इजाज़त दे दी. सरकार को उम्मीद है कि इस फ़ैसले से लोगों की हिचक दूर होगी और टीका लगवाने वालों की संख्या तेज़ी से बढ़ेगी.
प्रधानमंत्री मोदी का टीका लगवाना भी इसी दिशा में एक क़दम माना जा रहा है.
इसके अलावा भारत सरकार की एक और चिंता है, पहले डोज़ के बाद दूसरा डोज़ लगवाने नहीं आ रहे हैं फ़्रंटलाइन वर्कर.
भारत में कोरोना का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ है. दूसरा डोज़ 13 फरवरी से लगना शुरू हो गया है.
0 टिप्पणियाँ
Your Answaer :