पूरी दुनिया में इस वक़्त कोरोना की नौ वैक्सीन्स को अलग-अलग देशों की सरकार ने मंज़ूरी दी है. इनमें से दो फ़ाइज़र और मोडर्ना वैक्सीन mRNA वैक्सीन हैं. इस तकनीक से निर्मित वैक्सीन का इस्तेमाल पहली बार इंसान पर किया जा रहा है. डॉ. संजय के मुताबिक़ इनके टीकाकरण के बाद कुछ गंभीर एडवर्स इफ़ेक्ट रिपोर्ट किए गए हैं.
बाक़ी चार वैक्सीन ऐसी हैं, जो वायरस को इन-एक्टीवेट कर बनाई गई हैं, जिनमें भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन और चीन वाली वैक्सीन शामिल हैं.
बाक़ी दो वैक्सीन ऑक्सफ़ोर्ड एस्ट्राज़ेनेका (कोविशील्ड) और स्पूतनिक हैं, उन्हें वैक्टर वैक्सीन कहा जा रहा है. mRNA वैक्सीन के अलावा किसी और वैक्सीन के इस्तेमाल में कोई सीरियस एडवर्स इफ़ेक्ट सामने नहीं आए हैं.
0 टिप्पणियाँ
Please keep your comments respectful and relevant to the topic. Do not share personal information, phone numbers, passwords, OTPs, bank details, abusive language or inappropriate content. Comments may be reviewed before publication.