वैसे वैक्सीन हेज़िटेंसी का सीधा एडवर्स इफ़ेक्ट से संबंध नहीं होता है. वैक्सीन को लेकर लोगों में हिचकिचाहट के कई कारण होते हैं. लोगों को वैक्सीन के बारे में सही जानकारी का पता ना होना इनमें से सबसे महत्वपूर्ण कारण माना जाता है.
वैक्सीन की सेफ़्टी और एफ़िकेसी से जुड़े सवाल हों तो भी लोग टीका लगाने से हिचकते हैं. अक्सर वैक्सीन लगने की शुरुआत होने पर ये हिचक लोगों में देखने को मिलती है, फिर बीतते समय के साथ ये कम होते जाती है. लेकिन अगर एडवर्स इफ़ेक्ट में कोई गंभीर बात सामने आती है, तो लोग टीका लगवाने से परहेज़ कर सकते हैं, वर्ना ये मामूली दिक़्क़तें सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं.
लोकल सर्कल्स नाम की एक संस्था पिछले कुछ समय से भारत में लोगों में वैक्सीन हेज़िटेंसी कितनी है, इसे लेकर ऑनलाइन सर्वे कर रही है. 3 जनवरी के आँकड़ों के मुताबिक़, भारत में 69 फ़ीसदी जनता को कोरोना वैक्सीन को लगाने को लेकर हिचकिचाहट है.
ये सर्वे भारत के 224 ज़िलों के 18000 लोगों की ऑन-लाइन प्रतिक्रिया के आधार पर तैयार किया गया है. इस संस्था के सर्वे के मुताबिक़, हर बीतते महीने के साथ भारत में लोगों में ये हिचकिचाहट बढ़ती जा रही है. लेकिन टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद लोगों में क्या ये हिचक बढ़ी है, इसके बारे में अभी कोई अध्यन नहीं हुआ है.
0 टिप्पणियाँ
Please keep your comments respectful and relevant to the topic. Do not share personal information, phone numbers, passwords, OTPs, bank details, abusive language or inappropriate content. Comments may be reviewed before publication.