लेकिन अपने कपड़े उतारकर मासिरो ने सभागार
में बैठे सभी लोगों को हैरान कर दिया.
उनके शरीर पर कुछ संदेश लिखे हुए थे. धड़ के हिस्से में उन्होंने लिखा था, "कल्चर (संस्कृति) नहीं, तो फ़्यूचर (भविष्य) नहीं."
एक अन्य संदेश जो उन्होंने फ़्रांस के प्रधानमंत्री जिएन कास्टेक्स के लिए अपनी पीठ पर लिखा, वो था, "हमें हमारी कला लौटा दो, जिएन."
इसी समारोह में, मासिरो के निर्वस्त्र होने से पहले कुछ अन्य कलाकारों ने भी सरकार से ऐसी अपील की थी.
सीज़र अवॉर्ड्स में इस बार का बेस्ट सक्रीनप्ले पुरस्कार जीतने वालीं स्टेफ़नी डेमॉस्टियर ने कहा, "मेरे बच्चे ज़ारा के स्टोर में शॉपिंग करने जा सकते हैं, पर वो फ़िल्म देखने नहीं जा सकते... ये मेरी समझ से बाहर है."
पिछले साल दिसंबर में, सैकड़ों कलाकारों, फ़िल्म निर्देशकों, संगीतकारों, फ़िल्म आलोचकों और कला-जगत के बहुत से अन्य लोगों ने पेरिस में सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया था. इनकी माँग थी कि जिस तरह अन्य जगहों से प्रतिबंध हटाये गए हैं, कला के केंद्रों से भी प्रतिबंध हटाये जायें और उन्हें खोला जाये.
इस साल, सीज़र अवॉर्ड समारोह में एल्बर्ट डुपोंटेल की फ़िल्म 'गुडबाय मॉरॉन्स' को बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड दिया गया. वहीं, डेनमार्क में बनी फ़िल्म 'अनादर राउंड' को बेस्ट विदेशी फ़िल्म का अवॉर्ड मिला.

0 टिप्पणियाँ
Please keep your comments respectful and relevant to the topic. Do not share personal information, phone numbers, passwords, OTPs, bank details, abusive language or inappropriate content. Comments may be reviewed before publication.